रसोई घर अगर सही दिशा में ना हो तो कई प्रकार के परेशानियों को न्योता दे सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच कलह हो सकता है, अगर भोजन बनाते समय मुख सही दिशा मे ना हो तो भी की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
जानें किस दिशा में हो किचन और कहां रखें गैस स्टोव –
घर मे रसोई का महत्वपूर्ण स्थान होता है। जहां पर पूरे परिवार के सदस्यों के लिए भोजन पकाया जाता है। यदि सही दिशा मे रसोई घर का निर्माण न किया जाए तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
वस्तु के अनुसार रसोई घर कि उचित दिशा:-
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पृथ्वी, आकाश, वायु, अग्नि और जल के तत्वों का उचित संतुलन होना चाहिए।
- वास्तु जानकारों के अनुसार रसोई का निर्माण सही दिशा मे किया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का निवास होता है।
- वस्तु के अनुसार अग्नि स्त्रोतों का स्थान दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए
- रसोई का स्थान घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए साथ मे यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खाना बनाते समय मुख पूर्व दिशा कि ओर हो।
- सिंक रसोई के उत्तर-पश्चिम दिशा मे हो।
- रसोई में खिड़कियां होनी चाहिए और किचन हवादार होना चाहिए, जिसमें पर्याप्त रोशनी होनी जरूरी है।
- अनाज को रखने करने का स्थान किचन के पश्चिम और दक्षिण की दीवारों की तरफ होना चाहिए।
गैस स्टोव रखने की दिशा:-
- गैस स्टोव को रसोई के दक्षिण-पूर्व कोने में ही रखा जाना चाहिए।
- अग्नि तत्व होने के नाते, ये उस कोने में होना चाहिए जहां अग्नि के देव मौजूद हों।
- खाना बनाने वाले सदस्य का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
- गैस स्टोव पूर्व की ओर रखा जाना चाहिए।
- वास्तु जानकारों के अनुसार खाना बनाते समय खाना बनाने वाले का मुंह पश्चिम दिशा की ओर होने से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
- दक्षिण की ओर मुंह करने से वित्तीय समस्याएं हो सकती हैं।